नैनीताल। लाइव उत्तरांचल न्यूज
भारतीय जनता पार्टी ने 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया है। पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियों का बाजार गर्म हो गया है। विधानसभा की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के चयन पर मंथन अभी चल रहा है। भाजपा की सूची जारी होने के बाद लोग इधर कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा ने इन प्रत्याशियों पर दांव खेला है, सूची देंखे—



