
व्हाट्सएप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने व हमसे संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i
अल्मोड़ा। लाइव उत्तरांचल न्यूज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रानीखेत व सोमेश्वर के बाद अल्मोड़ा विधान सभा के इस संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने काले झंडे लहराकर उनका विरोध भी किया। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
अपने अल्मोड़ा दौरे को लेकर बंशीधर भगत ने ट्वीट कियाः-
Bansidhar Bhagat @bansidharbhagat
विधानसभावार “कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम” के क्रम में आज “सांस्कृतिक नगरी” अल्मोड़ा में विधानसभा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया।

अल्मोड़ा पहुंचन पर भगत का भव्य स्वागत किया गया। अल्मोड़ा विधान सभा से विधायक विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान व जिलाध्य़क्ष रवि रौतेला के अलावा बड़ी तादात में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष भगत ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण के लिए चल रही योजनाओं को आम जन तक ले जाने के साथ ही उनका लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इसी के बल पर पार्टी 2022 में पुनः भारी बहुमत से विधान सभा पहुंचेगी।
कांग्रेस का यह विरोध केवल अखबार की छपास है:-
प्रदेशाध्यक्ष भगत ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जनहित में कदम उठा रही है। जन संवाद कार्यक्रम में इसकी जानकारी पार्टी के निचले स्तर तक ले जाने का प्रयास है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हम 2022 में 70 से 60 सीटों पर विजयी होंगे। उऩ्होंने कांग्रेस के विरोध पर भी टिप्पणी की और कहा कि इंदिरा हृदयेश को लेकर की गई टिप्पणी पर खेद प्रकट कर लिया है, वापस ले लिया है और बात खत्म हो गई है। कांग्रेस का यह विरोध केवल अखबार की छपास है। ये मुठ्ठी भर लोग हैं।
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भगत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नगराध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को जो टिप्पणी की है वह महिलाओं का अपमान है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस विरोध दर्ज कर रही है। कांग्रेस 2022 में भाजपा को सत्ता से हटा कर ही दम लेगी। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत समेत बड़ी तादात में कार्यकर्ता शामिल हुए।