देहरादून। लाइव उत्तरांचल न्यूज

बीजेपी से निष्कासन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत को लेकर प्रदेश की राजनीति में चल रहा असमंजस आंखिरकार खत्म हो गया है। हरक सिंह रावत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। हरक सिंह रावत ने एक बार फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। गौरतलब है कि रविवार को बीजेपी ने हरक सिंह रावत के बगावती तेवरों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रावत को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था। इससे पहले भाजपा की उत्तराखंड इकाई की कोर ग्रुप बैठक के दौरान हरक सिंह रावत शामिल नहीं हुए थे।
बीजेपी से छह साल के लिए निकाले के गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने के बाद भाजपा से निष्कासित किया गया था। उन्हें विगत रविवार को भाजपा से निकाला गया था।