
व्हाट्सएप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने व हमसे संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i
नैनीताल। लाइव उत्तरांचल न्यूज
कुमाऊं विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की प्रशासनिक भवन शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव में अधिकांश पदों पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। गुरूवार को नाम वापसी के उपरांत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद पर यह स्थिति बनी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह रौतेला व लीलाधर उपाध्याय से यह जानकारी मिली है। नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि के तहत उपाध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार राजेंद्र सिंह बोरा ने अपना नाम वापस ले लिया।
इसके बाद अब अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह बिष्ट एवं कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर पंत एवं जीवन सिंह रावत, सचिव पद पर जगमोहन सिंह मेहरा व नवल किशोर बिनवाल चुनाव मैदान में रह गए हैं। 22 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11:00 से 1:00 तक मतदान होगा।
चुनाव में 132 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना व परिणामों की घोषणा होगी। निर्वाचित पदाधिकारियों को इस मौके पर शपथ भी दिलाई जाएगी।