हल्द्वानी। लाइव उत्तरांचल न्यूज

प्रदेश कोविड के बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सख्ती शुरु हो गई है। हल्द्वानी में बढ़ते कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने बाजार को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि शहर में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से शनिवार को शहर की सारी दुकानें पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। शनिवार को सिर्फ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को ही पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जानिए क्या रहेंगी पाबंदियां और कहां मिलेगी छूट
- 50 फीसदी क्षमता के साथ चल रहे होटल व रेस्टोरेंट खुले रहेंगे।
- शनि बाजार को भी पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
- सुबह 11 बजे तक आवश्यक सेवाओं के तहत दूध, फल-सब्जी की दुकानों को खुले रखने की अनुमति दी जाएगी।
- शहर के सारे शॉपिंग माल भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।
- दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप व आवश्यक सेवाओं सुचारु रहेंगी।