
व्हाट्सएप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने व हमसे संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i
नैनीताल। लाइव उत्तरांचल न्यूज
ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि देश के किसानों पर तानाशाही लोकतंत्र की हत्या है। सरोवर नगरी पहुंचे सिंह शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के अन्नदाता की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा यदि किसान बिल उनके हित में है तो केंद्र सरकार किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं क्यों नहीं सुनी जा रही।
सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर लागू किए गए किसान बिल में किसानों का हित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के आक्रोश को रोकने के लिए सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा शासित प्रदेशों में इसको साफ देखा जा सकता है। आरोप लगाया कि यह पीएम मोदी के इशारे में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का स्वतःस्फूर्त आंदोलन को दबाने की कोशिश नाकाम होगी और यह अधिक तेज होगा।
यह स्पष्ट है कि देश के किशान इस आंदोलन को मंडल कमीशन के आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन बनाएंगे। उन्होंने देश हित में केंद्र सरकार को किसानों से वार्ता कर इसका समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के संघर्ष के साथ है।