नैनीताल। लाइव उत्तरांचल न्यूज

सरोवर नगरी में सर्दी चरम पर हैं। आलम यह है कि नगर का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सैल्सियस पहुंच चुका है। वहीं अपराहृन बाद छा रहे कोहरे के कारण इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है।
हांलाकि दिन में गुनगुनी धूप राहत का काम कर रही है। बीते कई दिनों से चल रहे मौसम के इस चक्र से नगर की जनता भी अब इसी माहौल में ढल चुकी है। रविवार यानि आज की बात करें तो को सुबह से लेकर शाम को तीन बजे तक मौसम सामान्य बना रहा, उसके बाद आसमान भी धीरे-धीरे बादलों से घिरने लगा वही शाम को साढ़े चार बजे के बाद तल्लीताल क्षेत्र की पहाडिय़ों से उठा घना कोहरा पूरे नगर में छा गया। कोहरे की वजह से परेशानी और बढ़ गयी। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 12.5 व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के मुताबिक झील का जलस्तर आधा इंच गिरने के बाद 10 फीट 7 इंच पहुंच चुका है।
अपने व्हाटसेप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i