
व्हाट्सएप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने व हमसे संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i
नैनीताल। लाइव उत्तरांचल न्यूज
सरोवर नगरी से लगे भूमियाधार में मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में पंयाचत प्रतिनिधि समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक संजीव आर्य की मौजूदगी में मुख्य तौर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भूमियाधार अंजली बिष्ट व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बिष्ट ने भाजपा परिवार में शामिल होने की घोषणा की। इसके अलावा लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीण पार्टी में शामिल हुए।
विधायक संजीव आर्य ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है। यहां सभी को बराबर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की पार्टी के प्रति आस्था भाजपा के बढ़ते जनाधार का परिणाम है। विधायक ने बिष्ट कलौनी मार्ग व अंतर ग्रामीण मार्ग के लिए 15 लाख रूपये दिलवाने की घोषणा की। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंर्तगत भूमियाधार खूपी के लिए पाईप लाईन बिछाने के प्रथम चरण में 22 लाख रूपये की स्वीकृत होने की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने भाजपा में शामिल हो रहे पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य का स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका भवाली के अध्यक्ष संजय वर्मा, भाजपा जिला मंत्री हरीश भट्ट, मंडल महामंत्री पवन भाकुनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रश्मि जयश्री व कमल गोस्वामी, प्रधान अनिता देवी, व गणेश.जोशी आदि उपस्थित थे।
