
व्हाट्सएप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने व हमसे संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i
अल्मोड़ा। लाइव उतरांचल न्यूज
नगर पालिका के नव गठित वार्ड दुगालखोला में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत हुई सभा में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने समस्याओं के सिलसिलेवार समाधान का आश्वासन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पालिका के परिसीमन में जनभावनाओं का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया।
स्थानीय लोगों ने इस मौके पर मां नन्दा सुनंदा के दुगालखोला स्थित विर्सजन स्थल को भव्यता प्रदान करने की मांग रखी। कहा कि करबला से टम्टा मोहल्ला तक मार्ग निर्माण किया जाय। दुगालखोला वार्ड का सीमांकन की खामियों को भी रखा गया वहीं पूर्व में गठित वनपंचायत का निर्धारण करने की मांग की गई। वार्ड में नालों का निर्माण करने तथा स्थानीय मंदिर परिसर में सार्वजनिक कक्ष का निर्माण करने जैसी मांग पर भी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया गया।
पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि दुगालखोला नया वार्ड बना है जिसके विकास में कोई भी कसर नही छोड़ी जाएगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्व में हुए परिसीमन में काफी मनमानी देखने को मिली है। इसमें जनभावनाओं का बिल्कुल भी खयाल नहीं रखा गया।
तिवारी ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को जनता के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इसका विरोध जारी रखने की अपील की। उन्होंने सरकार पर नगरपालिका को विकास के लिए बजट नहीं दिए जाने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया। कहा कि वर्तमान सरकार को जन सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
सभा की अध्यक्षता मोहम्मद सलीम ने की संचालन संजय दुर्गापाल ने किया। सभा में कांग्रेस नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सभाषद आशा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम गुरूरानी, सामाजिक कार्यकर्ता रीता दुर्गापाल, दीपा जोशी, रेखा दुर्गापाल, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, सभाषद सचिन आर्या, मदन सिंह डांगी, महेश चन्द्र आर्या, सुरेन्द्र लाल टम्टा, प्रमोद लोहनी, द्वारिकानाथ गोस्वामी, भगवान चन्द्र दुर्गापाल,
पंकजनाथ गोस्वामी, भुवन चन्द्र जोशी, अवनी अवस्थी, विनोद आर्या, कमलेश तिवारी, मेघा उप्रेती, विजय लक्ष्मी थापा, रमेश चन्द्र आर्या, मो. आमिर सिद्दीकी, सूरज सिंह, दीपादेवी, नीमादेवी, सरस्वती, मन्जू टम्टा, सरिता देवी, रमा टम्टा, सैय्यद नाजिर अली, कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, अमर बिष्ट, ममता गैड़ा आदि उपस्थित रहे।