
व्हाट्सएप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने व हमसे संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i
नैनीताल । लाइव उत्तरांचल न्यूज
राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर कार्यक्रम हुए। इसके अंतर्गत मनोज कुमार के संयोजन में ई क्वीज प्रतियोगिता हुई।प्राचार्या डॉ सुशीला सूद के निर्देशन में इससे पहले महाविद्यालय में 12 जनवरी 2021 से 23 जनवरी 2021 तक युवा महोत्सव पखवाड़ा भी आयोजित हुआ।
इसका संयोजन भी मनोज कुमार ने डॉ. मधुकेश गुप्ता व प्रदीप चंद्र के सहयोग से किया। इसके अंतर्गत निबंध, चित्रकला, गायन, नृत्य, रंगोली, लेख आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसके तहत हुई निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा शर्मा, पल्लवी चन्याल व दीपिका। चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता में श्वेता, ईशा व पल्लवी चन्याल। रंगोली में आकांक्षा शर्मा, प्रियंका एवं ईशा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
जबकि लेख प्रतियोगिता में महिमा / प्रिया, मेघा शर्मा एवं आकांक्षा शर्मा / विनय कुमार। गायन प्रतियोगिता में किरण / सागर कुमार, ईशा एवं आकांक्षा शर्मा के अलावा नृत्य प्रतियोगिता में सागर, पल्लवी चन्याल एवं काजल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। अव्वल रहे प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।