
व्हाट्सएप पर लाइव उत्तरांचल न्यूज के नियमित समाचार प्राप्त करने व हमसे संपर्क करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BhBYO0h8KgnKbhMhr80F5i
अल्मोड़ा। लाइव उत्तरांचल न्यूज
युवा संवाद के संयोजन में विश्व हिन्दी दिवस पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संयोजक कुणाल तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि युवा संवाद संस्था कलाकारों व साहित्यकारों को समर्पित है। वरिष्ठ साहित्यकार कपिलेश भोज ने सृजन के उद्देश्य स्पष्ट किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत युवा चित्रकार भाष्कर भौंर्याल, विदूषी शर्मा, रुचिका रावत व अजरा परवीन के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। दर्शकों ने सभी की सराहना की। भाष्कर व ललित मोहन ने विणाई व हुड़के की थाप पर लोकगीत प्रस्तुत किए।
इससे पहले प्रेम चंद की कहानी का वाचन भी किया गया। डॉ. दीपा तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कपिलेश भोज, शंभू राणा, अजय सिंह मेहता, अजय मित्र सिंह बिष्ट, चित्रकार भाष्कार भौंर्याल, ललित मोहन, त्रिलोक सिंह बिष्ट, अजरा परवीन, जन्मेजय तिवारी, आदित्य साह, दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विश्व हिन्दी दिवसः– विश्व हिन्दी दिवस मनाने का सिलसिला 1975 से शुरू हुआ है। भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद( ICCR) की ओर से रविवार 10 जनवरी को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई हैः-
ICCR @ICCR_Delhi
दुनिया भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था| इसलिए इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है| विदेशों में भारतीय दूतावास विश्व हिंदी दिवस के मौके पर विशेष आयोजन करते हैं|
विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है| केवल भारत मे नहीं, विश्व के सैंकड़ों विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है|
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं|